फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vicious Harendra Rana appeared in court from Dasna Jail

डासना जेल से कोर्ट में पेश हुआ शातिर हरेंद्र राणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Vicious Harendra Rana appeared in court from Dasna Jail
मथुरा। ५ दिसंबर १९१३ मेें एपी एक्सप्रेस में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए शातिर हरेंद्र राणा को चार साल बाद गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार को अदालत मेें पेश किया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से वर्ष २०१८ के बाद उसे अदालत मेें पेश नहीं किया था। अभियुक्त की सुनवाई एडीजे प्रथम की अदालत मेें हुई।
विज्ञापन

आगरा पुलिस की अभिरक्षा से वर्ष २०१३ में भिंड निवासी हरेंद्र राणा और उसके साथी वीनेश को उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर छुड़ा लिया था। इस हमले में आगरा पुलिस के दीवान खालिक की मौत हो गई थी और पांच सिपाही गोली लगने से घायल हुए थे। आगरा पुलिस राणा और वीनेश को गाजियाबाद हत्या के मामले में अदालत में पेश करने के लिए लेकर गई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान फरह और मथुरा जंक्शन के बीच उसके साथियों ने हमला बोल दिया। मथुरा के जीआरपी थाने में वारदात का मुकदमा दर्ज हुआ। अब इसकी सुनवाई एडीजे प्रथम की अदालत में चल रही है। शनिवार को सुनवाई के लिए गाजियाबाद पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच अभियुक्त को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची। एडीजीसी मुकेश गोस्वामी ने बताया कि अदालत ने अगली सुनवाई के लिए दो मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed