{"_id":"6a456d0d05eac8a8bf003928","slug":"up-tet-35-buses-from-the-mathura-depot-will-run-mathura-news-c-369-1-mt11018-148764-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टीईटी : मथुरा डिपो की 35 बसें दौड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टीईटी : मथुरा डिपो की 35 बसें दौड़ेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए मथुरा डिपो 35 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इनका संचालन पुराने बस अड्डे तथा मालगोदाम बस स्टैंड से किया जाएगा।
परिवहन निगम बृहस्पतिवार को परीक्षा के दिन सुबह से ही बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिन मार्गों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है, वहां आवश्यकता के अनुसार बसें लगाई जाएंगी। चालक और परिचालकों को समयबद्ध एवं सुरक्षित संचालन के निर्देश दिए गए हैं। निगम ने बसों की तकनीकी जांच, ईंधन की उपलब्धता तथा परिचालन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी शशि शर्मा ने कहा कि बताया कि परीक्षार्थी समय से बस स्टैंड पहुंचें और यात्रा के दौरान अपना प्रवेश पत्र व पहचान पत्र साथ रखें।
इधर उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल ने 2 से 4 जुलाई तक यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं। मथुरा जंक्शन पर वरिष्ठ अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान जंक्शन पर परीक्षार्थियों की सहायता के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी। यहां परीक्षा केंद्र, परिवहन, ट्रेन संचालन व अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। रेलवे ने चिकित्सकों की तैनाती भी सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
वहीं सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों की संवेदनशील स्थानों और गेटों पर 24 घंटे तैनाती की गई है। मथुरा-भरतपुर और आगरा कैंट-मथुरा रेलखंड पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया गया है। स्टेशन निदेशक सुनील शर्मा ने बताया कि प्रत्येक शिफ्ट में सात-सात कर्मचारियों के साथ एक-एक अधिकारी को तैनात किया गया है। सभी विभागों के लगभग 80 कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके अलावा एटीवीएम, यूटीएस और वेंडिंग मशीनों का निर्बाध संचालन, नियमित उद्घोषणाएं और प्लेटफार्म परिवर्तन की समय पर सूचना प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद