फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UNICEF block coordinator hangs herself while talking to her husband on phone, dies

मथुरा: पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुई बहस, गुस्साई पत्नी ने गले में डाला फंदा; रोक न पाया दे दी जान

Mon, 04 Dec 2023 08:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Dec 2023 08:43 AM IST
सार

पति और पत्नी के बीच विडियो कॉल पर बात हो रही थी। इसी दौरान दोनों में बहस हो गई। पत्नी ने गुस्से में आकर गले में फंदा डाल लिया, पति उसे रोक पाता तब तक वो फंदे पर झूल गई। 
 

विज्ञापन
UNICEF block coordinator hangs herself while talking to her husband on phone, dies
women crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सदर थाना क्षेत्र की श्रीधाम काॅलोनी में रविवार को एक महिला ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। महिला यूनिसेफ में मथुरा ब्लाॅक की कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थी। उसका पति से सात वर्ष से विवाद चल रहा था। फंदे पर झूलने तक महिला पति से फोन पर बात कर रही थी। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीता यादव (30) पत्नी कुणाल यादव निवासी पुरबिया टोला इटावा, सीएमओ ऑफिस में स्थित यूनिसेफ कार्यालय में दो साल से तैनात थी। सीता का मायका फिरोजाबाद के नगला विष्णु में है। सदर थाना क्षेत्र की श्रीधाम काॅलोनी में रवि कुमार के मकान में किराए पर रहती थी। रविवार सुबह वह पति से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच कोई विवाद हुआ। सीता रसोईघर की चौखट पर दुपट्टे का फंदा डालकर उस पर झूल गई। सीता का शव लटका देख मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए सीता के सहकर्मियों व मायके वालों को सूचना दी। इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार परिजनों की तहरीर पर सीता के पति कुणाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



सात साल से विवाद, तीन माह पूर्व समझौते की बात, फिर अचानक आत्महत्या
सीता के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व कुणाल के साथ हुई थी। कुणाल मेलों में झूला लगाने का काम करता है। सीता को शादी के बाद एक बेटा हुआ, जो कि अब आठ साल का है और कुणाल के पास ही रहता है। सात साल पहले सीता और कुणाल के बीच मनमुटाव हुए। उसने सीता को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज कराया था केस 
सीता की ओर से इस मामले में केस दर्ज कराया गया। तीन माह पहले दंपती के बीच फिर से बात होने लगीं। दोनों समझौते को तैयार हो गए। एक माह तक कुणाल उसके पास मथुरा आकर भी रहा। रविवार को भी दोनों के बीच फोन पर वार्ता हो रही थी, मगर इसी दौरान दोनों के बीच अनबन हुई और सीता ने अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी सामने आया है कि सीता ने हाल में ही अपने व्हाट्सएप एकाउंट की डीपी पर कुणाल का फोटो लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed