फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Uncontrollable truck crushed the couple, dragged them for 500 meters

Mathura News: बेकाबू ट्रक ने दंपती को कुचला, 500 मीटर तक घसीटता ले गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushed the couple, dragged them for 500 meters
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। महिला उछलकर दूर जा गिरा जबकि उसके पति ट्रक के नीचे फंस गए और चालक करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे दोनों लोगों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। बाद में चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हरियाणा में जिला पलवल के होडल की रामनगर कॉलोनी निवासी दीपक कुमार (3) पुत्र भगत सिंह पत्नी सृष्टि (26 ) के साथ शनिवार की रात करीब एक बजे गोवर्धन से गिरिराजजी की परिक्रमा कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही एसपीएस इंटरनेशनल एकेडमी के पास पहुंचे तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठी पत्नी सड़क पर जा गिरी और दीपक ट्रक के निचले हिस्से में फंस गए। करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया।
विज्ञापन


यह देख प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चालक ने ट्रक रोका तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर भीड़ जुटने से पहले ही चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। गश्त कर रही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तलाशी ली तो उनके नाम व पते की जानकारी हो सकी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिकार्रवाई की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्भवती थी सृष्टि
तीन भाइयों में सबसे बड़ा दीपक एक निजी दुकान पर नौकरी करता था। परिक्रमा करने के बाद गोवर्धन से होडल रवाना होने से पहले दीपक और सृष्टि ने सेल्फी खींच कर व्हाट्सएप पर डाली थी। परिजन एवं उनके परिचितों को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी तस्वीर होगी। परिजन के अनुसार सृष्टि गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed