फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Umbrella Sugar Mill will start in a year

Mathura News: एक वर्ष में शुरू हो जाएगी छाता शुगर मिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Umbrella Sugar Mill will start in a year
कोसीकलां। क्षेत्र की सबसे अहम मुद्दों में शामिल छाता शुगर मिल जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके निर्माण में करीब एक साल का समय लगेगा। जिसके लिए टेंडर प्रकिया अंतिम दौर में चल रही है। नौ नवंबर को यह पूरी हो जाएगी। जिसके बाद मिल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण मिल निर्माण, संचालन की प्रकिया की निगरानी रख रहे हैं। वह लगातार संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक कार्य की रिपोर्ट तलब कर रहे हैं। चौधरी ने गुणवत्ता पूर्ण जल्द निर्माण का लक्ष्य रखा है। जिसके मुताबिक मिल निर्माण का काम पूरा होकर मिल संचालित होने में करीब एक वर्ष की समय सीमा निर्धारित की है। जिसके लिए अधिकारियों ने पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


छाता शुगर कंपनी लिमिटेड के अधिशासी निदेशक एफए सिद्दकी ने बताया कि प्लांट तीन हजार टन गन्ना की पैराई की क्षमता वाला होगा। इसके लिए ई-टेंडर प्रकिया के तहत 16 अक्तूबर को निकाले जा चुके है। 26 अक्तूबर को बिडर्स के साथ प्री बिड मीटिंग का आयोजन होना है। जिसके बाद नौ नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे। सिद्दकी ने बताया टेंडर के बाद मिल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कार्यों की देखरेख के लिए जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल मिल परिसर की साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है, जोकि एक माह में पूरा हो जाएगा। इसके साथ मिट्टी परीक्षण की प्रकिया तेजी से पूरी की जा रही है। नवंबर माह में पूरी भूमि को समतल करके निर्माण के लिए तय किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed