फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   udyogon ko badhaava

धार्मिक पर्यटन को उद्योग में बदलने की योजना : महाना

Fri, 20 Sep 2019 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
udyogon ko badhaava
मथुरा। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री सतीश महाना। - फोटो : MATHURA
मथुरा। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि प्रदेश सरकार मथुरा में उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। सरकार यहां के धार्मिक पर्यटन को उद्योग में बदलने की योजना पर काम कर रही है। इसी दृष्टि से ब्रज तीर्थ के लिए पिछले साल 100 करोड़ दिए थे। 125 करोड़ के कार्य हाल ही में स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि कानून व्यवस्था में प्रभावी सुधार आया है। आम जनता के विकास के लिए अनेक योजनाओं का शुभारंभ किया है। सरकार की प्रत्येक योजना सबसे निचले तबके के व्यक्ति तक पहुंचाने की है। भाजपा सरकार में कारोबार में तेजी आई है। कई यूनिट शुरू हो गईं हैं जबकि कई पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एसएसपी शलभ माथुर को निर्देशित किया कि थाने में प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को सुना जाए। उसके साथ सम्मान का व्यवहार किया जाए। पुलिस की कार्यशैली ऐसी रहे कि गुंडों को भय लगे। डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र ने विभिन्न योजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार ने नगर की सफाई, लाइट डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, चौराहे के सुंदरीकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप धार्मिक एवं पर्यटन विकास की जानकारी दी। बैठक में विधायक गोवर्धन ठाकुर कारिंदा सिंह, बलदेव पूरन प्रकाश प्रकाश, जिलाध्यक्ष भाजपा नगेंद्र सिकरवार, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed