फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two youths drowned in Yamuna, body of one found

Mathura News: दो युवक यमुना में डूबे, एक का मिला शव

Sat, 09 Sep 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 09 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two youths drowned in Yamuna, body of one found
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा से मजदूरी के लिए वृंदावन आए दो युवक केशी घाट पर यमुना में स्नान के दौरान डूब गए। शनिवार दोपहर एक युवक का शव पानी गांव पुल के पास मिल गया, जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना हाईवे क्षेत्र के पाली खेड़ा नगला भोजपुरी निवासी 18 वर्षीय शंकर अपने पड़ोसी 19 वर्षीय गौरी के साथ शुक्रवार को वृंदावन में मजदूरी करने आया था। दोपहर करीब 3 बजे दोनों केशी घाट के पास यमुना में स्नान करने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन

केशीघाट पर मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात तक युवकों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। ऐसे में गोताखोरों ने शनिवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पानी गांव पुल के पास एक युवक का शव बरामद हो गया, जिसकी शिनाख्त शंकर पुत्र लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे युवक गौरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed