फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two new roads will be constructed, three will be reconstructed and widened

वृंदावन: दो नई सड़कों का निर्माण, तीन का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण...विजन-2030 में होने हैं ये काम

Wed, 25 Jun 2025 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 10:16 PM IST
सार

वृंदावन में श्रद्धालुओं के दबाव को देखते हुए विजन-2030 पर कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत पांच सड़कों का पुनर्निर्माण व चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसमें दो नए मार्ग भी बनेंगे।
 

विज्ञापन
Two new roads will be constructed, three will be reconstructed and widened
मथुरा। वृंदावन में यमुना पर बना सिग्नेचर ब्रिज व कृष्णा पौड़ी का प्रारूप।  - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन क्षेत्र में यातायात सुगम बनाने के लिए विजन-2030 के तहत पांच सड़कों का पुनर्निर्माण व चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसमें दो नए मार्ग भी बनेंगे। वृंदावन के मार्गों पर वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण नगर निगम ने 320.60 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराने की योजना बनाई है। विजन-2030 के तहत मथुरा-वृंदावन में 31 हजार करोड़ रुपये से करीब सौ से अधिक परियोजनाएं आने वाले पांच साल में विकसित की जाएंगी। इससे मथुरा-वृंदावन के मार्ग भी सुगम होंगे और कारोबार के साथ-साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं के कारण यहां के मार्गों पर साल-दर साल दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी के तहत नगर निगम ने वृंदावन के पांच मार्गों की दशा सुधारने और चौड़ीकरण कराने की योजना बनाई है। इसमें एनएच-19 से रामताल होते हुए सुगरख गांव तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण होगा। एनएच-19 से भरतिया होते हुए नहर के किनारे रामताल मार्ग तक सड़क का निर्माण होगा। इससे हाईवे से वृंदावन जाने वाले वाहन आसानी से पहुंच सकेंगे और जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा ओमेक्स सिटी से रामताल चौराहे तक सड़क निर्माण, मांट, वृंदावन से जहांगीरपुर मार्ग का चौड़ीकरण और वृंदावन परिक्रमा मार्ग से जैंत वाया देवी आटस मार्ग का चौड़ीकरण शामिल है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया है कि विजन-2030 के तहत 320.60 करोड़ रुपये लागत से पांचों मार्गों को विकसित किया जाएगा। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed