फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two hundred rupees demanded for applying corona vaccine

कोरोना की वैक्सीन लगाने के एवज में मांगे दो सौ रुपए

Sun, 27 Jun 2021 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Two hundred rupees demanded for applying corona vaccine
मथुरा। कोरोना की वैक्सीन लगाए जाने के नाम पर जनपद में कहीं ना कहीं विवाद ही स्थिति उत्पन्न हो रही है। कोरोना टीकाकरण के नाम पर रविवार को अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ है। इस होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है।
विज्ञापन

वीडियो कृष्णानगर क्षेत्र के केन्द्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो में स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण के लिए व्यक्ति से दो सौ रुपए की मांग करते हुए दिख रहा है। वीडियो वायरल होते ही संज्ञान लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने डीएम नवनीत सिंह चहल के साथ-साथ सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता को अवगत कराया। उन्होंने टीम गठित कर जांच कराने के साथ ही कार्रवाई की मांग की गई। बताया जा रहा है कि कृष्णा नगर के केंद्र पर तैनात कर्मचारी को कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम से हटा दिया गया है। सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच कराई जा रही है। विभाग की छवि खराब करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed