फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two factions of goswamis clashed over darshan of devotees in thakur sribankebihari temple

जंग का अखाड़ा बन गया ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर: भक्तों को दर्शन कराने को लेकर गोस्वामियों के दो गुट भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

Tue, 04 Jan 2022 07:08 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Jan 2022 07:08 AM IST
सार

सोमवार की सुबह बांकेबिहारी मंदिर में हर दिन की तरह श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुला। मंदिर खुलने के एक घंटे बाद नौ बजे मोहित गोस्वामी अपने यात्री को दर्शन कराने ले आए। इसी दौरान भेंट दक्षिणा को लेकर सेवायत गोस्वामी शैलेंद्र गोस्वामी और उनके परिजनों की मोहित से कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
two factions of goswamis clashed over darshan of devotees in thakur sribankebihari temple
गोस्वामियों के दो गुट भिड़े - फोटो : amar ujala

विस्तार

विश्व विख्यात ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को एक बार फिर से परंपराओं के साथ खिलवाड़ हुआ। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों के दो गुट श्रद्धालुओं को दर्शन कराने को लेकर भिड़ गए। मंदिर प्रांगण में ही दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान एक गोस्वामी का दांत भी टूट गया। दोनों ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। मंदिर प्रांगण में गोस्वामियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। मंदिर के गोस्वामी द्वारा लगभग आधा घंटे तक ठाकुरजी के पट भी बंद रखे। मंदिर के प्रबंधक ने मथुरा मुंसिफ को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह बांकेबिहारी मंदिर में हर दिन की तरह श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुला। मंदिर खुलने के एक घंटे बाद नौ बजे मोहित गोस्वामी अपने यात्री को दर्शन कराने ले आए। इसी दौरान भेंट दक्षिणा को लेकर सेवायत गोस्वामी शैलेंद्र गोस्वामी और उनके परिजनों की मोहित से कहासुनी हो गई। वाद विवाद ने कुछ ही देर में मारपीट का रूप ले लिया और फिर दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। बताया जाता है कि शैलेंद्र गोस्वामी के परिजनों ने मोहित के साथ जमकर मारपीट की। मंदिर प्रांगण में जगमोहन से शुरू हुई मारपीट गेट नंबर एक तक पहुंच गई। लगभग दोनों पक्षों के बीच पंद्रह मिनट तक मारपीट होती रही। इस घटना से मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु दहशत में आ गए। मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही मोहित के परिजन भी मंदिर पहुंचे और मारपीट में घायल हुए मोहित को लेकर थाने ले गए। जहां शैलेंद्र गोस्वामी सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इधर, शैलेंद्र गोस्वामी ने भी मोहित के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि इस झगड़े के बाद सेवायत गोस्वामी ने मंदिर के पट करीब आधा घंटे तक बंद कर दिए।
विज्ञापन


मंदिर में गोस्वामियों के बीच हुई मारपीट और लगभग बीस मिनट तक बंद रहे मंदिर के पट की रिपोर्ट मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन को भेज दी गई है। - मुनीष शर्मा, प्रबंधक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगमोहन से कराए दर्शन
क्रिसमस पर भी मंदिर में सेवायत गोस्वामी द्वारा मंदिर में मर्यादा के विपरीत श्रद्धालुओं को जगमोहन से दर्शन करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में मंदिर प्रबंधन द्वारा जांच कराई गई है। 

मंदिर में सेवा की यह है व्यवस्था 
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सेवा का अधिकार सारस्वत ब्राह्मण समाज के गोस्वामियों को है। यहां तीन समय की प्रतिदिन सेवा है। शृंगार, राजभोग और शयन भोग। शृंगार सेवा अधिकांश राजभोग की सेवा करने वाले ही करते हैं, जबकि शयन भोग की सेवा वाले परिवार अलग हैं। सोमवार का विवाद भी राजभोग सेवायत और शयन भोग सेवायत के बीच हुआ। 


पांच नामजद समेत एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हुए झगड़े में बच्चू गोस्वामी के पुत्र मोहन गोस्वामी ने गोपाल गोस्वामी पुत्र देवेंद्र नाथ गोस्वामी, प्रभव गोस्वामी पुत्र शैलेंद्र गोस्वामी, देवेंद्र नाथ, धीरेंद्र और शैलेंद्र के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

बार-बार टूटी परंपरा
14 सितंबर 2006 - सेवायत ने ठाकुरजी को जींस और टीशर्ट धारण कराई, मोबाइल पकड़ाया।
03 जनवरी 2015 - सेवायत ने राजभोग दर्शनों में बनाया कृत्रिम फूलों का बंगला।
07 जनवरी 2015 - श्रद्धालुओं को जगमोहन से दर्शन कराए।
20जनवरी 2015- श्रद्धालुओं को जगमोहन में लगे कटघरे के अंदर से दर्शन कराए, मंदिर प्रबंधन ने सेवायत को नोटिस देकर लगाया दंड।
31 जून 2015 - प्रदेश के प्रमुख सचिव अलोक रंजन और जिले के अधिकारियों को मंदिर परिसर में कुर्सी मेज लगाकर कराया भोजन।
09 अगस्त 2016 - मंदिर के सेवायत ने मंदिर परिसर में यजमान के बेटे का विवाह कराया।
11 मई 2018- सेवायत द्वारा मंदिर के निज गर्भ गृह में जल भरकर नौका विहार करने पर तोड़ी परंपरा।
25 दिसंबर 2021-दर्शन खुलने से पूर्व मंदिर के जगमोहन से श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed