{"_id":"60e70e228ebc3ec75a7ad520","slug":"tuberculosis-test-for-pregnant-women-mathura-news-agr4989923162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं को होगा क्षय रोग का भी परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं को होगा क्षय रोग का भी परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 9 जुलाई को गर्भवती महिलाओं के क्षय रोग का परीक्षण किया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री भारत सरकार के वर्ष 2025 तक भारत से क्षय रोग की सम्पूर्ण उन्मूलन के लक्ष्य को देखते हुये सरकार समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां कराती रही है। इसमें गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुये उन्हें क्षय रोग से मुक्त करना है।
उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि यह जरूरी है कि हर गर्भवती महिला को जांच करके उसके क्षय रोग की स्थिति का पता लगाया जा सके ताकि उसके होने वाले बच्चे को संक्रमण से दूर रखा जा सके। जिला पीपीएम समन्वयक आलोक तिवारी ने बताया कि जनपद मथुरा में वर्ष 2019 में 5492 महिलाओं में क्षय रोग के लक्षण मिले। 2020 में 3670 और 2021 में 1674 महिलाओं में क्षय रोग के लक्षण मिले हैं। सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 9 तारीख को जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्र पर मनाया जाता है। हमारा उद्देश्य महिलाओं और उनके परिवार को स्वस्थ्य रखना है।