फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Triveni of singing, playing and dancing started in Thakur Sneh Bihari Temple

Mathura News: ठाकुर स्नेह बिहारी मंदिर में बही गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Triveni of singing, playing and dancing started in Thakur Sneh Bihari Temple
वृंदावन। ठाकुर स्नेह बिहारी मंदिर में रविवार रात गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी बही। जहां बांसुरी वादक अजय प्रसन्ना ने बांसुरी की तान छेड़ी तो वहीं नृत्यागंना पूर्णिमा अशोक ने मधुराष्टकम् पर नृत्य कर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास के आविर्भाव के अवसर पर ठाकुर स्नेह बिहारी मंदिर में अखिल भारतीय स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ महंत किशोर दास महाराज ने स्वामीजी के चित्रपट के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि स्वामी हरिदास संगीत के सर्वमान्य गुरु थे। सम्मेलन के शुरूआत में नृत्यांगना पूर्णिमा अशोक ने गणेश स्तोत्र के माध्यम से गणेश वंदना की। इसके बाद बांसुरी वादक अजय प्रसन्ना ने बांसुरी की ऐसी तान छेड़ी की कि सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिर से नृत्यांगना पूर्णिमा अशोक द्वारा मधुराष्टकम्, राधा कृपा कटाक्ष, संख्या झूला एवं कन्नड़ निगमन की प्रस्तुति भरतनाट्यम प्रस्तुत कर दी। ध्रुपद कलाकार बृजभूषण ने स्वामी हरिदास को ध्रुपद गायन कर भावांजलि अर्पित की।
विज्ञापन



संस्था के अध्यक्ष आचार्य करण कृष्ण गोस्वामी एवं कार्यक्रम संयोजक बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि इस संगीत समारोह शुरूआत आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने की, तभी से यह संगीत समारोह निरंतर 30 वर्षों से चला आ रहा है। विधायक पूरन प्रकाश, आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, आचार्य बद्रीश, जुगलकिशोर कटारे, जगदीश गुरुजी, कृष्णमुरारी शर्मा, हरेकृष्ण सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed