{"_id":"85a3a322dc62cca133874325455a6d4e","slug":"tribute-to-ashok-singhal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंहल के संकल्प को पूरा करेगी विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंहल के संकल्प को पूरा करेगी विहिप
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल के श्रीराम मंदिर निर्माण के संकल्प को विहिप पूरा करेगी। सिंहल का अस्थिकलश लेकर यमुना में विसर्जित करने के लिए मथुरा आए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश ने यह विचार व्यक्त किए।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश ने कहा कि अस्वस्थ होने के बावजूद सिंहल सदा राम मंदिर निर्माण की बात करते थे। उनका यह अधूरा कार्य हम सब को पूरा करना है।
आरएसएस के प्रांत प्रचारक हरीश ने कहा कि राममंदिर आंदोलन में कोई भी बाधा कभी भी अशोक सिंहल को रोक नहीं पाई। जब भी अयोध्या में उन्हें रोकने के लिए घेराबंदी की गई तो वह जरूर वहां पहुंचे। वह धुन के पक्के थे और संकल्प को पूरा करने के लिए सतत प्रयासरत रहते थे।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से राजेंद्रदास महाराज, फूलडोल महाराज, चितप्रकाशानंद महाराज, आदित्यानंद महाराज, नवल गिरि महाराज, रामप्रवेश महाराज, गोविंदानंद तीर्थ, संत राजा बाबा, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता की मौजूदगी रही। संचालन गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने किया।
आज अस्थि विसर्जन
सिंहल की अस्थियों का आज यमुना में विश्राम घाट पर विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयालनगर से सुबह दस बजे अस्थि विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।