फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tribute paid to the fire fighters who died in a fire accident in 1944

UP: 1944 में मुंबई का वो भीषण अग्निकांड...जिसमें वीरगति को प्राप्त हुए 66 अग्निवीर, उनको दी गई श्रद्धांजलि

Tue, 15 Apr 2025 09:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 09:37 AM IST
सार

मुंबई में विक्टोरिया बंदरगाह में मालवाहक जहाज में 14 अप्रैल 1944 को भीषण आग लगी थी। आग को बुझाने में 66 अग्निशमन कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन सभी अग्निवीरों को श्रद्धांजलि  दी गई।
 

विज्ञापन
Tribute paid to the fire fighters who died in a fire accident in 1944
मथुरा। रैली को हरी झंडी दिखाते एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीएफओ एनपी सिंह। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा में भूतेश्वर स्थित अग्निशमन केंद्र पर सोमवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। इस दौरान 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में विक्टोरिया बंदरगाह में मालवाहक जहाज में लगी आग को बुझाने में 66 अग्निशमन कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। अग्नि पर काबू पाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए सभी अग्निवीरों की स्मृति में परेड के बाद श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एसएसपी कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन



एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टैंक चौराहा से शुरू होकर भूतेश्वर कार्यालय पर आकर संपन्न हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि जागरूकता रैली में अग्निशमन के वाहन शामिल हुए। लोगों को पत्रक बांटकर आग से बचाव के उपाय बताए। अग्निशमन अधिकारी (प्रथम) नरेश कुमार सिंह, द्वितीय सज्जन सिंह, विनोद कुमार शर्मा, किशन लाल, जसराम सिंह, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पूर्व मंत्री के नाती का दुस्साहस, जिस युवती के चक्कर में पहले गया जेल...अब फिर किया उस पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन




आग लगने पर यहां दे सूचना
शहर में सिटी कंट्रोल रूम 9454457980
भूतेश्वर फायर स्टेशन 9454418475
कोसीकलां फायर स्टेशन 9454418481
मांट फायर स्टेशन 9454418477
इसके अलावा 101 और डायल 112 पर भी सूचना दी जा सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed