{"_id":"a8b4e868f4059a05a5bad4d91109e7c3","slug":"transport-union-strike-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ऑपरेटरों ने किया चक्का जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ऑपरेटरों ने किया चक्का जाम
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
टोल वसूली और ट्रांसपोर्ट कारोबार पर टीडीएस कटौती के विरोध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट क ांग्रेस नई दिल्ली के आहवान पर मथुरा के ट्रक ऑपरेटरों ने चक्का जाम में भाग लिया। सैकड़ों ट्रक मालिकों ने अपने ट्रकों को खड़ा रखा वहीं ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोशिएसन के लोगों ने बैठक कर रणनीति बनाई।
विभिन्न मार्गो में पर केन्द्र सरकार की ओर से टोल टैक्स की वसूली की जा रही है वहीं ट्रांसपोर्ट कारोबार पर केन्द्र सरकार ने टीडीएस लगा दिया है। इसके विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम कर दिया। गुरुवार को मथुरा ट्रांसपोर्ट एसोशिएसन के नेतृत्व में ट्रक ऑपरेटरों ने अपने वाहन नहीं चलाए।
वहीं जो लोग इसमें अभी शामिल नहीं उनसे यूनियन के लोगों ने मुलाकात कर सहयोग मांगा और बैठक कर रणनीति बनाई। मसानी क्षेत्र व मंडी समिति में हुई बैठक में एसोशिएसन के अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, बबलू गर्ग, संजय ठाकुर, सलीम, जरील कुरैशी, आदि ने कहा कि देश में ऐसे सैकड़ों टोल प्लाजा संचालित हैं जहां सड़क निर्माण की लागत वसूल हो चुकी है फिर वहीं वहां टोल वसूली हो रही है।
विज्ञापन
साथ ही टोल वसूली की पूरी रकम सरकार को नहीं मिल रही। इसमें मध्यस्थों व ठेकेदारों ने मनमानी कीमतें कर रखी हैं। साथ ही इस कारोबार को टीडीएस के दायरे में लाने से कारोबारी की मुसीबतें बढ़ेंगी।