{"_id":"64e2651e3730ec9753097204","slug":"traffic-of-heavy-vehicles-from-narholi-bridge-will-stop-from-23rd-mathura-news-c-29-1-mtr1019-122870-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 23 से बंद हो जाएगा नरहौली पुल से भारी वाहनों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 23 से बंद हो जाएगा नरहौली पुल से भारी वाहनों का आवागमन
Mon, 21 Aug 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित नरहौली पुल पर बुधवार से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाएगा। दोनों ओर से आने वाले हल्के वाहनों को भी एक ओर से निकाला जाएगा। इसके लिए रेलवे, पुलिस एवं एनएचएआई ने पूरी तैयारी कर ली है। इस दौरान भारी वाहनों को चार स्थानों से डाइवर्ट करके निकाला जाएगा। डायवर्जन का प्लान कराने के लिए पुलिस तैनात रहेगी।
मथुरा से झांसी के बीच तीसरी लाइन रेलवे बनाने का कार्य रेलवे विकास निगम द्वारा किया जा रहा है। यह लाइन नरहौली पुल के नीचे से गुजरेगी और यहां आरसीसी बॉक्स बनाए जाने हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 23 अगस्त से चार अक्तूबर तक नरहौली पुल के ऊपर से बड़े वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। आगरा-दिल्ली मार्ग पर चलने वाले वाहनों को चार स्थानों से डायवर्जन के लिए पुलिस ने योजना तैयार कर ली है। रेलवे ने पुल के नीचे बॉक्स पुलिंग किये जाने के कार्य की प्रशासन से अनुमति भी ली गई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। ताकि रेलवे और एनएचएआई के कर्मचारियों को कामकाज व वाहन चालकों को डायवर्जन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
यह रहेगा डायवर्जन का रूट
- दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन छाता शेरगढ़ मार्ग से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे।
- आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों वाहनों को औरंगाबाद तिराहे से यमुना एक्सप्रेसवे।
- भरतपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जाजमपट्टी होते हुए मंडी चौराहा।
- छाता शेरगढ़ से आने वाले भारी वाहनों को भरतपुर रोड होते हुए आगरा या फरह।