फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traffic Month

यातायात माह : 1789 वाहनों के चालान काटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic Month
मथुरा। यातायात माह के तहत पुलिस ने बुधवार को भरतपुर गेट स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। वहीं अभियान के दौरान अब तक 1789 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। पुलिस ने पंपलेट बांटकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात ने स्कूली बसों और अन्य वाहनों की जांच की। संवाद
विज्ञापन

---
शेरगढ़ में 20 वाहनों के चालान किए
शेरगढ़। शेरगढ़ पुलिस ने पटेल चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 बाइकों के चालान किए वहीं पांच बाइकों को सीज किया है। इस दौरान कुछ वाहन स्वामियों ने शेरगढ़ पुलिस पर जबरन चालान करने के आरोप लगाए। वहीं पुलिस का कहना है कि जो वाहन नियमों के विपरीत दौड़ रहे हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

---
बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही बाइक सीज
गोवर्धन। यातायात माह में अड़ींग चौकी क्षेत्र में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को एक बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल सड़क पर दौड़ती दिखी। पुलिस ने रोककर चालक से मोटरसाइकिल के वैध कागजात मांगे, जो नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---
छाता पुलिस ने काटे चालानछाता। यातायात माह में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूषण वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर के मुख्य बाजारों में पैदल गश्त की। सघन फ्लैग मार्च निकाला। क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर 28 वाहनों के चालान काटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed