{"_id":"6042702e8ebc3e769a3d9fe1","slug":"traffic-district-magistrate-vrindavan-kumb-mela-mathura-news-agr4833929134","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर डीएम-एसएसपी गंभीर, निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर डीएम-एसएसपी गंभीर, निरीक्षण किया
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ के दूसरे शाही स्नान को लेकर तैयारियों पर अफसरों के साथ चर्चा करते डीएम व एसएसपी
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। धर्मनगरी वृंदावन में कुंभ के दौरान बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के चलते यातायात व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। जिसको लेकर डीएम और एसएसपी गंभीर नजर आए। कुंभ के द्वितीय शाही स्नान की तैयारी बैठक में वृंदावन की यातायात का मुद्दा छाया रहा। इसी के मद्देनजर दोनों आलाधिकारियों ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
वृंदावन कुंभ का द्वितीय शाही स्नान नौ मार्च को होने जा रहा है। इसे लेकर तैयारियों पर संबंधित अधिकारियों के साथ डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने टीएफसी में शनिवार को बैठक की। बैठक में अधीनस्थों से कुंभ स्नान से जुड़ीं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्नान से पहले निकलने वाली शाही पेशवाई की व्यवस्था और मार्गों की भी जानकारी ली। वहीं समस्याओं के तत्काल सुधार के निर्देश भी दिए। बैठक का मुख्य मुद्दा वृंदावन की यातायात व्यवस्था रही। इस दौरान नए यातायात प्लान पर सतर्कता से काम करने के निर्देश पुलिस अफसरों को दिए गए।
यह भी निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मियों के व्यवहार मधुर रहने चाहिए। चेतावनी दी कि शिकायत आने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यमुना शुद्धिकरण को लेकर उठ रहे सवालों के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुंभ क्षेत्र में यमुना की सफाई का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मशीन के माध्यम से सिल्ट निकाली गई। बैठक में सीडीओ नितिन गौड़, एडीएम प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, एसपी सुरक्षा रोहित मिश्रा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।