फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   traffic blocked on yamuna bridge

नए यमुना पुल पर वाहन बंद

Tue, 08 Sep 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 08 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
traffic blocked on yamuna bridge
लोक निर्माण विभाग और राज्य सेतु निगम के इंजीनियरों ने यमुना नदी पर बने नए पुल की मरम्मत का कार्य मंगलवार को शुरू कर दिया। इसके चलते नए पुल से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। केवल पैदल ही लोगों को गुजरने दिया। मंगलवार सुबह नए पुल के दोनों ओर पत्थर की बड़ी-बड़ी पट्टिका और पुल की बड़ी-बड़ी ईंट रखकर रास्ता बंद कर दिया गया। इससे साइकिल और दुपहिया वाहन भी नहीं निकल सके। थोड़े सा रास्ता केवल पैदल जाने वालों के लिए छोड़ा गया।
विज्ञापन


नाव में बढ़ गया किराया
मथुरा। नए पुल के मरम्मत कार्य के चलते बंद होने से नाविकों के लिए सवारियों का टोटा खत्म हो गया। किराया भी बढ़ा दिया गया। नाविकों से इस पार से उस पार तक जाने को लोगों से 30 से 50 रुपये तक उतराई वसूल की। नावों में बाइक, दूध, सब्जी आदि लेकर लोग आर-पार गए। मोटर साइकिलों को नाव पर चढ़ाने के लिए लकड़ी के पट्टे तैयार कराए गए हैं, ये भी कमाई का जरिया बने।
विज्ञापन



पुराने पुल पर बढ़ा दबाव
मथुरा। यमुना नदी पार करने को लेकर पुराने रेलवे पुल पर बने पैदल पथ पर राहगीरों का दबाव बढ़ गया। सुबह से लेकर रात तक इस पुल से पैदल जाने वालों की कतार लगी रही। लोगों में झगड़े की नौबत तक आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोकुल बैराज, पानी गांव पुल का करें प्रयोग
मथुरा। नए पुल के बंद होने के बाद अब वाहन चालक मथुरा शहर आने के लिए गोकुल बैराज और पानीगांव पुल का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि इसमें 10 किलोमीटर का चक्कर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed