फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   today ashes of ashok singhal has been submerged in yamuna

यमुना मेेें विसर्जित कीं अशोक सिंहल की अस्थियां

Wed, 25 Nov 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 25 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
today ashes of ashok singhal has been submerged in yamuna
विहिप के संरक्षक और संघ के वरिष्ठ प्रचारक अशोक सिंहल की अस्थियां बुधवार को यमुना में विसर्जित किया गया। इसके लिए मथुरा शहरी क्षेत्र में अस्थि कलशयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


यमुना और गंगा से जुड़े देश के 52 शहरों में अशोक सिंहल की अस्थियां विसर्जित की गईं। मथुरा में इन अस्थियों को लेकर मंगलवार को ही विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश आ गए थे। बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत अस्थि कलशयात्रा शहर में निकाली गई। बैंड बाजों के साथ जुबली पार्क से यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन


इसमें सबसे आगे अस्थि कलश लिए वाहन था, उसके पीछे बड़ी संख्या में लोग मौन धारण किए शांत स्वभाव से चल रहे थे। कई स्थानों पर इस वाहन पर पुष्प वर्षा की गई। विकास बाजार, होलीगेट, छत्ता बाजार होते हुए विश्रामघाट पहुंची। कलश यात्रा के दौरान राह चलते लोगों ने कुछ क्षण रुककर विहिप नेता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्रामघाट पर यमुना में अस्थि विसर्जन के बाद यात्रा के साथ आए लोगों ने उन्हें नमन किया। यहां नावों में सवार होकर बीच यमुना में अस्थियों को विसर्जित किया गया। इस दौरान कलश के साथ आए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री संगठन दिनेश के साथ संघ के ब्रज प्रांत प्रचारक हरीश और गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, जिला संघ चालक लालचंद वासवानी, सह प्रांत कार्यवाह राजकुमार सिंह, केशवधाम के निदेशक ललित, दीनदयाल धाम के निदेशक पद्म, मंत्री डा. रोशनलाल अग्रवाल, देवेंद्र सिंह राठौर, विजय बहादुर सिंह, पूर्वमंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, एसके शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. डीपी गोयल, महामंत्री रवींद्र पांडेय आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed