{"_id":"6acbec23775527ec09061453","slug":"three-major-roads-to-be-constructed-at-a-cost-of-930-crore-mathura-news-c-369-1-mt11009-154108-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 930 करोड़ रुपये से बनेंगे तीन प्रमुख मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 930 करोड़ रुपये से बनेंगे तीन प्रमुख मार्ग
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में तीन प्रमुख मार्गों के नवनिर्माण का खाका खींचा गया है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद महायोजना-2031 के तहत 19.05 किलोमीटर लंबे इन मार्गों का करीब 930 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराएगा।
मथुरा-वृंदावन में वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। जन्माष्टमी, राधाष्टमी, होली, गोवर्धन पूजा और अन्य प्रमुख पर्वों पर भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। बड़ी संख्या में वाहनों के आने से शहर और आसपास के मार्गों पर जाम की स्थिति बन जाती है। महायोजना के तहत पहला मार्ग एनएच-19 से बाईपास रोड रामताल पार्किंग तक बनाया जाना प्रस्तावित है। इसकी लंबाई 6.15 किलोमीटर और अनुमानित लागत 145 करोड़ रुपये है। दूसरा मार्ग मयूर संरक्षण केंद्र से एनएच-19 तक प्रस्तावित है। 5.70 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 360 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
तीसरा मार्ग गोवर्धन-छटीकरा-राधाकुंड रोड पर राल तक बनाया जाना प्रस्तावित है। इसकी लंबाई 7.20 किलोमीटर और लागत 310 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इन तीनों मार्गों के निर्माण से ब्रज क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होने और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने बताया है कि खाका तैयार किया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू होगा। राजमार्गों से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने से शहर के व्यस्त हिस्सों पर यातायात का दबाव घटेगा।