{"_id":"7c20d910a170dfd3f67cf9226478c53f","slug":"three-arrested-in-loot-at-expressway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हुई लूट का ख्ाुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हुई लूट का ख्ाुलासा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक सवारों से लूट करने वाले तीन शातिर लुटेरों को स्वाट टीम और नौहझील पुलिस ने दबोच लिया। तीनों के कब्जे से लूटी गई हंक बाइक बरामद हुई है।
12 जून को बलदेव निवासी मधुकर पांडेय के बेटे शरद पांडेय (24) से लुटेरों ने हंक बाइक, नकदी और मोबाइल लूट लिया था। इसकी रिपोर्ट थाना नौहझील में दर्ज कराई थी। इस पर स्वाट टीम और नौहझील पुलिस ने रवि निवासी पारासौली नौहझील, सतीश निवासी गांव बाघई कटैलिया और पप्पन निवासी गांव जावली शेरगढ़ को दबोच लिया। तीनों से पुलिस ने पूछताछ के बाद शरद से लूटी गई हंक बाइक बरामद कर ली।
एसपी देहात अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों में रवि शातिर अपराधी है। उस पर नौहझील थाने में पांच मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार और पीड़ित के पिता ने 1100 रुपये का ईनाम दिया है। इधर लूट में पकड़े गए कटैलिया बाघई निवासी लुटेरे सतीश ने पत्रकार वार्ता में खूब नाटक किए। कैमरे के सामने वह कई बार गिरने लगा और खुद को पागल साबित करने के प्रयास करने लगा। कैमरा हटते ही हंस कर बतियाने व ठीक से चलने लगा।