फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three accused arrested for committing theft in Govardhan

Mathura News: गोवर्धन में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for committing theft in Govardhan
गोवर्धन (मथुरा)। तीन चोरों को पकड़कर पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन व जेवरात बरामद किए हैं। तीनों चोरों को पुलिस ने महमदपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना गोवर्धन पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान ग्राम पैठा की ओर पार्किंग स्थल के पास से तीन संदिग्धों को पकड़ा है। तीनों की तलाशी ली तो उनके पास से सोने का एक हार, एक चेन मय लॉकेट, एक जोड़ी कुंडल, 60 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक बड़ा कटर, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर वही हैं, जिन्होंने 28 जून की रात कस्बा गोवर्धन क्षेत्र में नेत्रपाल सिंह के मकान में सेंध लगाकर एक लाख नकद व सोने के जेवरात चोरी किए थे। पकड़े गए युवक थाना छतारी बुलंदशहर निवासी योगेंद्र उर्फ ओपी, दिनेश और सोनीपत (हरियाणा) निवासी तेजपाल उर्फ तेजा हैं। तीनों ही बेहद शातिर हैं और पहले भी अलीगढ़, इटावा, हाथरस आदि जनपदों में कई संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं। इन पर डकैती, गैंगेस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed