फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Threat

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने पर डिप्टी कलक्टर को मिली धमकी, एसएसपी ने बढ़ाई सुरक्षा

Sun, 26 Jul 2020 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2020 06:00 PM IST
सार

थाना सदर बाजार में कराई एफआईआर, मिला गनर और होमगार्ड
 

विज्ञापन
Threat
एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने वाले डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय को उनके आवास पर पहुंच कर हत्या की धमकी दी गई है। डिप्टी कलक्टर ने इसकी जानकारी शुक्रवार की देर रात डीएम और एसएसपी को पत्र के माध्यम से दी। शनिवार को इस मामले में थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, प्रशासन ने डिप्टी कलक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय काफी समय से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। कुछ व्यापारी अभियान का विरोध कर रहे हैं तथा डीएम से अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोकने की मांग भी की गई थी। डिप्टी कलक्टर शुक्रवार की रात को आफीसर कालोनी स्थित अपने आवास पर मौजूद थे।
विज्ञापन


इसी दौरान फार्चूनर कार सवार कुछ लोग आए और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को संबोधित करते हुए डिप्टी कलक्टर को समझाने को कहा कि यदि उसने कभी अतिक्रमण हटाने, दीवार गिराने आदि की कार्रवाई जारी रखी तो हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड ने इसकी जानकारी डिप्टी कलक्टर को दी। डिप्टी कलक्टर ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष सदर बाजार को तथा डीएम को दी। डिप्टी कलेक्टर ने थाना सदर बाजार मेें धारा 147, 148, 189, 134, 504 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डिप्टी कलक्टर ने बताया कि शनिवार से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक गनर और दो होमगार्ड उनकी सुरक्षा में लगाए गए हैं। इस संबंध में एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि डाक के माध्यम से डिप्टी कलक्टर की तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तथा मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed