फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   This time voting will be held from 7 am to 6 pm

इस बार सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
This time voting will be held from 7 am to 6 pm
मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों से कहा कि घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें। 10 फरवरी को लोकतंत्र का उत्सव है। इस बार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नए बस स्टैंड पर बस, ऑटो, रिक्शा आदि पर स्टीकर लगाकर जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी अधिकारियों से कहा कि अपनी-अपनी गाड़ियों पर मतदाता जागरूकता वाले स्टीकर लगवाना सुनिश्चित करें। लोगों को बताया जाए कि जिनका मतदाता सूची में नाम है वह मतदान करें। इस बार मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान का समय निश्चित किया है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग मतदाताओं की सुविधा के लिए तरह-तरह के इंतजाम कर रहा है और कहा कि जो नवयुवक मतदाता हैं तथा जो नई बहुएं आई हैं वह भी अपने मत का प्रयोग करें। बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर मतदाता पर्ची देेंगे, उसे लेकर जाकर मतदान करें। इसके अलावा आधारकार्ड, बैंक पासबुक, पैनकार्ड आदि से भी मत पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगानंद पांडेय ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से कोई भी वोटर आईडी को जान सकता है। नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि अपने वोट की ताकत को समझें, आपके मतदान के रिकॉर्ड से ही आपकी ताकत बढ़ेगी। कार्यक्रम में स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. पल्लवी सिंह, एआरटीओ मनोज कुमार वर्मा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed