{"_id":"6862e4aca1df4a222b0f1041","slug":"they-sat-on-hunger-strike-in-protest-against-power-cuts-mathura-news-c-29-1-mtr1013-419410-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिजली कटौती के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिजली कटौती के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे
विज्ञापन
जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराते अधीक्षण अभियंता
बलदेव। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तत्वावधान में अघोषित विद्युत कटौती की समस्या को लेकर बलदेव बिजलीघर पर सुबह 10 बजे से भूख हड़ताल की गई। दोपहर मौके पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता गौरव कुमार व एसडीओ प्रकाश सिंह ने समस्याओं को सुना और जूस पिलाकर किसान नेताओं की भूख हड़ताल समाप्त करा दी।
मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत व किसानों की बिजली अधिकारियों से दो तीन दौर की वार्ता हुई। राजकुमार तोमर ने बताया उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांव में विद्युत कटौती की गंभीर समस्या बनीं हुई हैं। रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। इससे सिंचाई नहीं हो पा रही है।
अधीक्षण अभियंता ने बताया सरकार से बलदेव क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के लिए 8 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इसमें बलदेव क्षेत्र में झरोठा फीडर के लिए 5 केवीए ट्रांसफार्मर, गोकुल से बलदेव जर्जर विद्युत तार बदलने के कार्य होंगे। किसानों को 10 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलेगी। इस मौके पर उदयवीर सरपंच, लाल सिंह, सोबरन सिंह, मुकेश रावत, प्रेम सिंह, मनोज कुमार, प्रकाश सिंह, पवन तोमर, कर्मवीर सिंह, विजय सिकरवार, मनोज कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।