{"_id":"67c2104f2a4f9c7c5a021ba5","slug":"there-will-be-tight-security-at-the-railway-junction-on-holi-mathura-news-c-369-1-mt11008-125899-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: होली पर रेलवे जंक्शन पर रहेगी कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: होली पर रेलवे जंक्शन पर रहेगी कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कया जाएगा। इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ ने उच्चाधिकारियों से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग के लिए पत्र लिखा गया है।
होली पर्व पर प्रमुख मंदिरों में होली में शामिल होने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां आते हैं। विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से भारी संख्या में श्रद्धालु जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवानों की तैनात की जाएगी। इसके लिए जीआरपी ने 6 से 16 मार्च तक के लिए अतिरिक्त पुलिसबल की मांग उच्चाधिकारियों से की है।
जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि होली को लेकर जंक्शन की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। इसके लिए 5 निरीक्षक, 40 उप निरीक्षक, 130 हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और 20 महिला हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल के अलावा एक प्लाटून पीएसी की मांग की गई है।
विज्ञापन
उधर, आरपीएफ थाना प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि होली पर्व को लेकर अतिरिक्त जवानों की मांग उच्चाधिकारियों से की गई है। चेकिंग के लिए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। जंक्शन के अलावा भूतेश्वर और गोवर्धन स्टेशन पर भी जवानों को तैनात किया जाएगा।