फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be no power cut at Shri Krishna Janmasthan on Janmashtami

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024: कान्हा के जन्म पर बिजली विभाग की तैयारी, नहीं होगी बत्ती गुल...दिए गए ये आदेश

Mon, 12 Aug 2024 03:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2024 03:12 PM IST
सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक अवसर पर जन्मस्थान की बिजली एक मिनट के लिए भी गुल नहीं होगी। विभाग ने यहां तीन सोर्स से सप्लाई देने की तैयारी की है। 
 

विज्ञापन
There will be no power cut at Shri Krishna Janmasthan on Janmashtami
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की बिजली एक मिनट के लिए भी गुल नहीं होगी। जन्मस्थान पर बिजली आपूर्ति के लिए तीन सोर्स से सप्लाई देने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


जन्माष्टमी के पर्व पर शहर में किसी भी स्थान पर बिजली गुल न हो इसके लिए विद्युत निगम द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। लाइनों की मरम्मत की जा रही है। बिजलीघरों की मशीनों की ओवरहालिंग की जा रही है। सेफ्टी ब्रेकर्स को दुरुस्त किया जा रहा है। अंडरग्राउंड लाइन को सही किया जा रहा है। जहां भी खंभे जर्जर हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ बदला जा रहा है। जहां भी लाइनों पर पेड़ की टहनियां आ रही हैं। उन्हें कटवाया, छंटवाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रभारी मुख्य अभियंता सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए तीन सोर्स तैयार कर लिए गए हैं। एक सोर्स की बिजली आपूर्ति गुल होगी तो दूसरे सोर्स से आपूर्ति सुचारू की जाएगी। पहला और दूसरा सोर्स खराब होने पर तीसरे सोर्स से बिजली सप्लाई दी जाएगी। जन्मस्थान की बिजली गुल नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed