फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There is magic in the dust of Braj: Ram Nath Kovind

ब्रज की रज में ही जादू है : रामनाथ कोविंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
There is magic in the dust of Braj: Ram Nath Kovind
वृंदावन। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान रविवार को भक्ति में रंगे नजर आए। उन्होंने ज्ञान गुदड़ी स्थित वैजयंती आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और प्राचीन ठाकुर श्रीराधारमण मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि ब्रज की रज में ही जादू है। यहां की यादों को वह और उनका परिवार हमेशा दिल में संजोकर रखेगा।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति सबसे पहले भागवत प्रवक्ता पुंडरीक गोस्वामी के ज्ञान गुदड़ी स्थित वैजयंती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने पुंडरीक गोस्वामी के बाबा स्व. अतुल कृष्ण गोस्वामी और पिता स्व. श्रीभूति गोस्वामी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति देकर देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं गोपी-उद्धव संवाद स्थल पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुंडरीक महाराज ने कोविंद को तुलसी की माला, चांदी की गाय, ब्रजरज और श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने पुंडरीक गोस्वामी के साथ भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और जीवन मूल्यों को लेकर चर्चा की।इस दौरान सुकृति गोस्वामी, गोपाल, अक्षय भरतिया, देवेश, श्याम, लव कुमार, सिद्धार्थ, आरएन सिंह और रितिका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराधारमण मंदिर में की पूजा-अर्चना
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार प्राचीन श्रीराधारमण मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने ठाकुरजी के समक्ष माथा टेककर देशवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने पूर्व राष्ट्रपति को प्रसादी माला, पटुका और अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। मंदिर में उनके पहुंचने से करीब डेढ़ घंटे पहले आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया था। इसके चलते मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।




निधिवन और सेवाकुंज का कार्यक्रम रद्द

पूर्व राष्ट्रपति को निधिवन और सेवाकुंज क्षेत्र में भी दर्शन के लिए जाना था। अंतिम समय में अपरिहार्य कारणों के चलते उनके इन दोनों स्थानों पर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। बताया जाता है कि निधिवन में भीड़ होने के कारण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed