फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   There are hundred beds in the hospital and 112 patients are admitted

अस्पताल में बेड सौ और भर्ती हैं 112 मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
There are hundred beds in the hospital and 112 patients are admitted
मथुरा। डेंगू और बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही बुखार ने भी लोगों को घेर लिया है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल में सभी बेड फुल हैं। सौ शैय्या अस्पताल में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर 112 मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

यहां 35 मरीज डेंगू पॉजिटिव हैं जबकि 77 मरीज बुखार के बताए गए हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को भर्ती करने में असमर्थता जताई है। जिला अस्पताल के हालात भी ऐसे ही हैं। दस बेड का डेंगू वार्ड फुल है। मरीजों के लिए अलग से बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में 25 मरीज बुखार से पीड़ित हैं। बुखार और डेंगू के बढ़ते दायरे ने निजी अस्पतालों में भीड़ बढ़ा दी है। जहां देखो वहां डेंगू और बुखार के मरीज भर्ती हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी जगह नहीं हैं। इधर बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों में 16 नए डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल के मेडिकल आफीसर और डेंगू प्रभारी डॉ. पीयूष चतुर्वेदी ने बताया कि हम मरीजों को लौटा नहीं सकते इसी लिए सौ बेड से अधिक बेड की व्यवस्था कर लोगों का उपचार किया जा रहा है। हमारे यहां 40 बेड का डेंगू वार्ड होने के बाद भी अन्य बेड पर डेंगू के मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।

प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची बछगांव
सौंख। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सचिन शर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम बछगांव पहुंची और ग्रामीणों के ब्लड सैंपल लिए। ग्राम प्रधान मंजू चौधरी ने गांव बछगांव में संक्रमण की रोकथाम को लेकर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया। 10 लोगों की मलेरिया की जांच की गई। इस मौके पर डा. रविंद्र गोस्वामी, फार्मास्टि राजीव गर्ग, गजेंद्र सिंह ,दीवान सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed