{"_id":"7932669a8d5746c03efe53bb2647c8f0","slug":"theame-park-in-mathura-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बनेगा इंटरनेशनल थीम पार्क और ऑडिटोरियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बनेगा इंटरनेशनल थीम पार्क और ऑडिटोरियम
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
धर्म और आस्था से जुड़ी भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा को इंटरनेशनल स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए सांसद हेमामालिनी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में मंत्रणा की। इसमें देश-विदेश के पर्यटकों के लिए थीम पार्क के साथ इंटरनेशनल स्तर के आडिटोरियम की भी आवश्यकता जताई। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई।
शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री के साथ बैठक में सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मथुरा-वृंदावन में प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। देश के साथ विदेशी पर्यटकों का रुझान भी ब्रजभूमि की ओर बढ़ रहा है। यहां दोपहर के वक्त मंदिरों के पट बंद होने के दौरान उनके ठहरने के लिए उपयुक्त स्थल नहीं है। ऐसे में एक इंटरनेशनल स्तर की सुविधाओं वाला थीम पार्क होना चाहिए, जो देश और विदेश के पर्यटकों के लिए मनोरंजन का साधन बन सके।
इसी के साथ उन्होंने ब्रज की सांस्कृतिक गतिविधियों को इंटरनेशनल स्तर पर पहुंचाने के लिए यहां इसी स्तर के ऑडिटोरियम की आवश्यकता जताई। इसके लिए हेमामालिनी ने मथुरा शहर के बीच स्थापित मुक्ताकाशीय रंगमंच को इस रूप में तैयार करने का सुझाव भी दिया। इन दोनों ही बिंदुओं पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहमति जताई और इस दिशा में कदम उठाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
सांसद ने मुख्यमंत्री से आदर्श गांव रावल के विकास पर भी चर्चा की। इसमें मथुरा-सादाबाद रोड से रावल गांव तक सड़क निर्माण, इसी मार्ग से नगला काजी और नगला पोला, गोपी की नगरिया तक सड़क निर्माण, गांव रावल के आंतरिक विकास के लिए भी छह विभागों से जुड़े प्रस्तावों के लिए धन आवंटित करने की बात कही। मथुरा विकास के मुद्दे पर लंबी चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सांसद हेमामालिनी को इन पर जल्द प्रगति लाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य सचिव आलोक रंजन और सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा भी साथ थे।