फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The time is coming, a grand temple of Shri Krishna will be built soon

Mathura News: समय आ रहा है, जल्द बनेगा श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The time is coming, a grand temple of Shri Krishna will be built soon
मथुरा। समय आ रहा है। जल्द ही मथुरा में भी अयोध्या की तर्ज पर भव्य मंदिर बनेगा। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर निर्माण हो रहा है। जल्द ही इसका कार्य पूरा हो जाएगा। यह बात श्रीराम जन्म भूमि न्यास अयोध्या व श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कही। वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कान्हा का अभिषेक करने के लिए बुधवार शाम को मथुरा आ गए।
विज्ञापन

जंक्शन रोड स्थित राम मंदिर में उन्होंने सभी ब्रजवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग हंसी खुशी पर्व मनाएं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने मथुरा में भी जल्द ही अयोध्या की तरह भव्य श्रीकृष्ण मंदिर बनने की बात कही। उनके साथ आए शिष्यों ने महंत के अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए आगे बात नहीं करने दी। उनके साथ रामस्वरूप दास महाराज, महेंद्र महाराज, जानकी दास, अवधेश उपाध्याय व रामरक्षक दास मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed