फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The thief was tied to a pole and beaten

Mathura News: खंभे से बांधकर चोर को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The thief was tied to a pole and beaten
मथुरा। रस्सी से बांधा चोर। - फोटो : mathura
बलदेव (मथुरा)। कस्बे के खाई वाले मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर पांडेय के घर शनिवार दोपहर 11 बजे चोर घुस आए। चोर गेहूं की तीन बोरी व साइकिल को दीवार के दूसरी फेंक रहे थे तभी चंद्रशेखर ने देख लिया और शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए और एक चोर को पकड़ लिया। उसे खंभे से बांध कर जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चोर ने अपने साथी का नाम बता दिया। पुलिस ने सामान को बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में दघेंटा निवासी गोरंक उर्फ गौरी (22) व नौरंगी (25) शामिल हैं। आरोपी मकान में पीछे से दीवार को फलांग कर अंदर घुसे और कमरे का जंगला तोड़ दिया। कमरे में प्रवेश कर वहां रखे दो बक्सों का सामान फैला दिया।
विज्ञापन

आरोपियों से 138.1 किलो गेहूं, 69.6 किलो सरसों व एक पीतल की परात, दो पीतल की थाली, एक पीतल का लोटा, एक स्टील का टिफिन व 6800 रुपये बरामद हुए है। सीओ संजीव राय ने बताया कस्बे में हुईं तीन एफआईआर में दर्ज चोरियों का खुलासा कर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पीड़ित भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मेरुकांत पांडेय ने कहा पुलिस ने उनके यहां हुई चोरी का कोई भी सामान बरामद नहीं किया। एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed