फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The student had committed suicide by hanging herself

Mathura News: छात्रा ने फंदा लगाकर की थी आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The student had committed suicide by hanging herself
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के राधा वैली स्थित फ्लैट में बीटेक की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि परिजन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल, हाथरस के जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी नितेंद्र की पुत्री आकांक्षा (24) मथुरा के एक विश्वविद्यालय की बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा थी। राधा वैली स्थित किराये के फ्लैट में वह अपनी एक सहेली के साथ रह रही थी। करीब एक सप्ताह पहले उसकी सहेली अपने घर फरीदाबाद चली गई थी। इसके बाद से आकांक्षा फ्लैट में अकेली थी। इसी दौरान छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को उसके कमरे से शव बरामद किया था।
विज्ञापन

सीओ श्वेता वर्मा ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के शव परिजन को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गए। परिजन ने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो आगे की कार्रवाई अमल में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed