फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The murder was committed for refusing to pay for alcohol.

Mathura News: शराब के लिए रुपये न देने पर की थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The murder was committed for refusing to pay for alcohol.
महावन। थाना क्षेत्र में 22 सितंबर को हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी कारब निवासी उमेश और छोटू उर्फ हरीशचंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों ने शराब के लिए पैसे न देने पर राजकुमार की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 22 सितंबर को एसवीएस इंटरनेशनल एकेडमी के पास झाड़ियों में एक शव मिला था। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। थाना प्रभारी व सर्विलांस टीम द्वारा मौके से मिले सुराग और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पूछताछ व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरेापियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने राया बल्देव मार्ग स्थित गंगनहर के पास राजकुमार से शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर दोनों ने मिलकर पहले उसे बुरी तरह पीटा और फिर मोटरसाइकिल में लगी रेहड़ी से खेतों में ले जाकर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद लोहे की पाइप और तख्ते से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, रेहड़ी, रस्सा, तख्ता और लोहे की पाइप बरामद की है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी उमेश के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया पकड़े गये दोनों युवक शातिर अपराधी हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed