फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The miscreants robbed the cash and bike after beating the beekeepers in Naujheel

नौहझील में मधुमक्खी पालकों से मारपीट कर नकदी व बाइक लूट ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the cash and bike after beating the beekeepers in Naujheel
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव जरैलिया (हसनपुर) में बुधवार की रात बदमाशों ने मधुमक्खी पालकों से मारपीट कर एक बाइक एवं 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन

जिला मैनपुरी के देवी रोड कॉलोनी निवासी हरिश्चंद्र मिश्रा पुत्र बाबूराम मिश्रा साथी रामवीर पुत्र चरन सिंह निवासी जमुनापार मथुरा के साथ गांव जरैलिया में खेत पर मधुमक्खी पालन का काम करते हैं। बुधवार की रात हरिश्चंद्र व रामवीर टेंट में सो रहे थे। देर रात 11:50 बजे चार बदमाश टेंट में घुस आए और दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाश रामवीर की बाइक व 20 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

मधुमक्खी पालन के साथ तंत्र-मंत्र भी करता है हरिश्चंद्र
गांव जरैलिया (हसनपुर) में मधुमक्खी पालन का काम करने वाला हरिश्चंद्र मिश्रा बाबा बनकर तंत्र-मंत्र का काम भी करता है। ग्रामीणों का कहना है कि हरिश्चंद्र के तंत्र-मंत्र के ढोंग के चलते लोग परेशान हैं। इसके चलते ही यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed