फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boyfriend kills girlfriend for not giving car as gift on birthday in mathura up news

मथुरा: बर्थडे पर प्रेमी ने गिफ्ट में मांगी कार, प्रेमिका ने नहीं दी...; गला दबाकर सुलाया मौत की नींद

Fri, 15 Dec 2023 01:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2023 01:09 PM IST
सार

प्रेमी ने ही शराब के नशे में प्रेमिका का कत्ल कर दिया। वजह सिर्फ एक कार बनी, जिसे प्रेमी अपने बर्थडे पर गिफ्ट में मांग रहा था। 
 

विज्ञापन
Boyfriend kills girlfriend for not giving car as gift on birthday in mathura up news
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : मथुरा न्यूज

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र की बड़ी परिक्रमा में कृष्ण विहार कालोनी के एक मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की हत्या उसके प्रेमी ने शराब के सुरूर में हुई कहासुनी के बाद की थी। विवाद की मूल वजह महिला व उसके प्रेमी का पहले से शादीशुदा जीवन रहा। इसके अलावा महिला के नाम पर एक कार होने व उसको लेकर भी विवाद होने के सबूत पुलिस को मिले हैं। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने उससे कार उसके नाम करने को कहा था। इसका महिला ने विरोध किया था।बृहस्पतिवार को हत्यारोपी प्रेमी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि शम्मी निवासी टावरा, इस्माइलाबाद, कुरुक्षेत्र व हरजिंदर कौर (34) निवासी गांव जलवड़ा थाना इस्माइलाबाद कुरुक्षेत्र पिछले कुछ समय से गोवर्धन में लिव इन रिलेशनशिप रह रहे थे। रविवार को शम्मी का जन्मदिन था। शम्मी और हरजिंदर ने जन्मदिन की पार्टी की थी। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और शम्मी ने हरजिंदर की गला दबाकर हत्या कर दी थी। शम्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed