फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The list of claims related to Shri Krishna's birthplace Idgah episode reached the High Court

Mathura: हाईकोर्ट भेजी गई श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण से जुड़े दावों की सूची, वहीं होगी सुनवाई

Tue, 06 Jun 2023 01:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 06 Jun 2023 01:56 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने मथुरा की अदालतों में चल रहे मामले हाईकोर्ट मंगवा लिए थे। पक्षकार महेन्द्र प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत से सभी वादों की सूची हाईकोर्ट भेज दी गई है।

विज्ञापन
The list of claims related to Shri Krishna's birthplace Idgah episode reached the High Court
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण से जुड़े मथुरा की अदालतों में चल रहे सभी 14 दावों की सूची हाईकोर्ट भेज दी गई है। पक्षकार रंजना अग्निहोत्री के दावे पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद इन पर हाईकोर्ट में ही सुनवाई होनी है। अदालत ने सुनवाई के लिए छह सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन


सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान संबंधी 14 तथा इनसे संबंधित अन्य दो दावों पर सुनवाई चल रही है। इनमें से एक दावा सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में भी लंबित है। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में चलने वाले दावों में पक्षकार अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री, अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह-वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र माहेश्वरी, मनीष यादव, श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संघर्ष न्यास अध्यक्ष दिनेश शर्मा, गोपाल गिरी,आशुतोष पांडेय, अजय प्रताप सिंह,शेलेन्द्र सिंह, शिशिर चतुर्वेदी, अखिल भारत हिंदू महासभा के अनिल कुमार त्रिपाठी, पवन शास्त्री, विष्णु गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, नरेश यादव और अधिवक्ता हरीशंकर जैन के दावे शामिल हैं।
विज्ञापन


पक्षकार रंजना अग्निहोत्री ने मथुरा की अदालत से श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित सभी दावों को हाईकोर्ट में ही सुनवाई की मांग की थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मथुरा की अदालतों में चल रहे मामले हाईकोर्ट मंगवा लिए थे। पक्षकार महेन्द्र प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत से सभी वादों की सूची हाईकोर्ट भेज दी गई है। फिलहाल सिविल कोर्ट बंद हैं। ऐसे में अगले महीने हाईकोर्ट द्वारा पूरे मामले की सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: दोस्तों के लिए छात्रा ने खाली कर दी घर की तिजोरी, वजह जानकर छूटे पिता के पसीने; थाने में दी तहरीर

दो अन्य दावे भी चल रहे हैं

सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दायर वाद चल रहा है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि औरंगजेब ने ठाकुर केशवराय के मंदिर को तोड़कर श्री विग्रहों को आगरा की बेगम सहिबा मस्जिद की सीढि़यों में दबवा दिया था। एक अन्य वाद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान से सटी मीना मस्जिद को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed