फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The legislature is sitting on the strike all night, Recruited at nursing home

एसओ को हटाने की मांग पर विधायक ने रात भर दिया धरना, बिगड़ी तबियत हुए नर्सिंग होम में एडमिट

Mon, 10 Sep 2018 11:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 10 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
The legislature is sitting on the strike all night, Recruited at nursing home
नर्सिंग होम में भर्ती विधायक पूरन प्रकाश।

मथुरा में बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश 9 घंटे तक थाने पर धरना देते रहे। बड़ी संख्या में क्षेत्र की पब्लिक भी उनके साथ थी। रात को एक बजे तबीयत बिगड़ने पर नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ। जिस एसओ से विधायक नाराज थे वह अभी तक कुर्सी पर काबिज है। एसएसपी का कहना है कि विधायक के आरोपों की जांच एसपी देहात कर रहे हैं। दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। 

विज्ञापन


रविवार की शाम को विधायक पूरन प्रकाश क्षेत्रीय जनता के साथ महावन थाने पर पहुंचे थे। पब्लिक ने विधायक को बताया था कि थानाध्यक्ष पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता। बात बात पर पैसे मांगे जाते हैं। इन आरोपों को सुनकर गुस्साए विधायक महावन थाने पर पहुंच गए और धरना लगा दिया। शाम को पांच बजे से धरना शुरू हुआ था। 
विज्ञापन


आहिस्ता आहिस्ता भाजपा के भी तमाम नेता वहां पहुंच गए। पब्लिक भी बढ़ती चली गई। विधायक ने कहा कि जब तक एसओ को नहीं हटाया जाएगा वह यहां से नहीं हटेंगे। रात को करीब एक बजे उनकी तबीयत बिगड़ी तो मथुरा में नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया। विधायक ने बताया कि उन्हें अफसरों ने भरोसा दिया था कि शाम तक एसओ को हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि विधायक ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच के एसपीआरए को दी गई है। दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। विधायक की मांग धरने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। इसकी कसक उनके समर्थकों में बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed