फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The half-burnt bodies of the young man and the girl could not be identified.

UP: कहां से आई युवक और युवती की अधजली लाशें, जांच में जुटी पुलिस; कोई भी सुराग नहीं लगा हाथ

Mon, 06 May 2024 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2024 01:11 PM IST
सार

मथुरा में युवक और युवती की अधजली लाश कहां से आईं, इस बारे में अभी तक पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। पुलिस की सुई अभी भी जांच पर भी अटकी हुई है। 
 

विज्ञापन
The half-burnt bodies of the young man and the girl could not be identified.
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिला पुलिस शुक्रवार को अडींग नहर पटरी पर युवती की हत्या के बाद फेंके अधजले शव और राया थाना क्षेत्र के गांव अयेरा के पास बक्से में बंद मिले युवक के अधजले शव की गुत्थी में उलझ गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। हां, राया वाले मामले में यह स्पष्ट हुआ है कि मृत युवक मुस्लिम है। पुलिस ने अलीगढ़ तक के सीसीटीवी खंगाले हैं। इधर, युवती के संबंध में पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर और अन्य जिलों में भी छानबीन की है।
विज्ञापन


गोवर्धन थाना क्षेत्र से गुजर रही अडींग नहर की पटरी पर शुक्रवार दोपहर एक युवती का अधजला शव मिला था। उसकी भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। अगर, आज यानी सोमवार को भी शिनाख्त नहीं होती है तो उसका पोस्टमार्टम अज्ञात में कराते हुए शव का अंतिम संस्कार पुलिस करा देगी।
विज्ञापन


इधर, राया थाना क्षेत्र की बिचपुरी चौकी क्षेत्र के गांव अयेरा के पास अलीगढ़-मथुरा रोड पर लोहे के बक्से में बंद मिले अधजले शव की शिनाख्त के लिए अलीगढ़ तक पुलिस ने छानबीन की है। मगर, रात के समय इस वारदात को अंजाम दिए जाने के कारण सीसीटीवी भी बहुत हद तक पुलिस के लिए मददगार साबित नहीं हो रहे हैं। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि दोनों मामलों में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed