फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The goons entered the house and beat up the women

दुस्साहस: घर में घुसकर दबंगों ने महिला को पीटा, वो चीखती रही...नहीं आया रहम; थाने पर भी हुआ ये सुलूक

Mon, 12 May 2025 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 May 2025 11:45 AM IST
सार

गोशाला संचालिका और उनकी गुरु बहन को दबंगों ने घर में घुसकर पीट दिया। वो चीखती रहीं,  लेकिन आरोपियों  को रहम नहीं आया। वहीं थाने पहुंचने पर भी पीड़ित महिला को घंटों बिठाया गया। अधिकारियों के निर्देश के बाद मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज की।
 

विज्ञापन
The goons entered the house and beat up the women
घायल महिला कीर्ति मिश्रा - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में शनिवार को गोशाला संचालिका और उनकी गुरु बहन को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हमले में घायल महिलाएं थाने पहुंचीं तो यहां उन्हें घंटों बिठाए रखा। पीड़ित महिलाओं ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद उनका मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र के पानी घाट स्थित श्यामा श्यामा गोशाला किशोरी कुंज निवासी कीर्ति मिश्रा ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के कुछ दबंगों ने रास्ते में गाटर लगा दिए। जब इसका विरोध किया तो विशंभर, निताई दास, स्वरूपा नंद, रिया मंडल ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जब उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। हमले में वह और उनकी गुरु बहन संजुक्ता घायल हो गईं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन कई बार की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में वह थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घंटों थाने में बिठाए रखा, मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुलिस ने मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज की। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़ितों के साथ पुलिस ने ठीक व्यवहार नहीं किया है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed