{"_id":"67f2d0024ee8746b5501cd09","slug":"the-girl-who-cheated-a-retired-colonel-was-arrested-in-bharatpur-mathura-news-c-369-1-sagr1038-127604-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जीवन साथी डॉटकॉम पर मुलाकात...होटल में बुलाया, रिटायर्ड कर्नल के साथ घिनौनी करतूत; आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जीवन साथी डॉटकॉम पर मुलाकात...होटल में बुलाया, रिटायर्ड कर्नल के साथ घिनौनी करतूत; आरोपी महिला गिरफ्तार
Mon, 07 Apr 2025 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 09:45 AM IST
सार
सेवानिवृत्त कर्नल की जीवन साथी डॉटकॉम पर जिस युवती से मुलाकात हुई, उसके मंसूबे वे नहीं समझ सके। पहले दोस्ती हुई, फिर युवती के कहने पर वे होटल में मिलने के लिए गए। यहीं से ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
करीब ढाई माह पहले सेवानिवृत्त कर्नल से बरसाना में ठगी को अंजाम देने वाली युवती को भरतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रही बरसाना पुलिस आज युवती को बरसाना लाएगी। तीन दिन पूर्व ही पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
गुरुग्राम की गांधी नगर कॉलोनी के रहने वाले सेना से सेवानिवृत्त कर्नल ने तीन दिन पहले बरसाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि जीवन साथी डॉटकॉम के माध्यम से उनकी मुलाकात मनी शर्मा नाम की लड़की से हुई थी। 11 जनवरी को मनी ने उन्हें मिलने के लिए बरसाना बुलाया था, जहां दोनों एक होटल में ठहरे। इसके बाद भाई के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लड़की उन्हें बस स्टैंड लेकर पहुंची।
ये भी पढ़ें - Manoj Kumar: मथुरा के रहने वाले थे अभिनेता मनोज कुमार, इसलिए जाना पड़ा था पाकिस्तान...खुद बताई थी वजह

यहां एक बोलेरो कार में बैठाकर उनके साथ मारपीट की और तमंचे के बल पर अश्लील वीडियो भी बनाए। इतना ही नहीं रिश्तेदारों को फोन कर रुपये भी वसूले। इसके साथ ही होटल में फोन कर पर्स और बैग भी मंगा लिया। कर्नल ने बताया कि आरोपी व उसके साथी पर्स में रखे 12 हजार रुपये, डेबिट कार्ड और गले की चेन व अन्य कागजात लूट ले गए।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी राजकमल सिंह ने बताया जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मनी शर्मा को राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना उद्योग नगर में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब युवती को बरसाना लाएगी। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: आईपीएल ने लाखों लोगों को बना दिया जुआरी और सट्टेबाज...देवकीनंदन महाराज ने इसलिए कहे ये शब्द
ये भी पढ़ें - UP: आईपीएल ने लाखों लोगों को बना दिया जुआरी और सट्टेबाज...देवकीनंदन महाराज ने इसलिए कहे ये शब्द
वीडियो वायरल करने के डर से नहीं दी पुलिस को सूचना
सेवानिवृत्त कर्नल के साथ करीब ढाई माह पहले घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद भी पुलिस के पास नहीं गए। दरअसल तमंचे के बल पर आरोपियों ने कर्नल के अश्लील वीडियो बनाए थे। पुलिस को सूचना देने पर ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी थी, इसके चलते ही कर्नल ने पुलिस को सूचना नहीं दी।