{"_id":"681912d196ac5be9b50fb58c","slug":"the-condition-of-the-road-from-bharatpur-gate-to-krishnapuri-will-improve-mathura-news-c-369-1-mt11009-129092-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भरतपुर गेट से कृष्णापुरी तक मार्ग की सुधरेगी दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भरतपुर गेट से कृष्णापुरी तक मार्ग की सुधरेगी दशा
विज्ञापन
मथुरा। भरतपुर गेट से कृष्णापुरी तक 1.5 किमी मार्ग की जल्द ही दशा सुधरेगी। सौंदर्यीकरण कार्य के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। सीएम ग्रिड योजना के तहत 29.36 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का विकास कार्य होगा। नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। धनराशि मिलने के बाद मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार, भूतेश्वर गेट से कृष्णापुरी तक 1.5 किमी मार्ग का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसमें मार्ग के किनारे फेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। हरियाली से आच्छादित करने के लिए पेड़ पौधे भी लगेंगे। मार्ग चौड़ा होने के बाद लोगों को आने जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही जाम से भी निजात मिलेगा। इस मार्ग की दशा सुधारने के लिए शासन ने 23 दिसंबर को 34.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया है कि मार्ग के विकास के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।