{"_id":"6b0b2c54729b0e3dd9091660","slug":"the-commissioner-inspected-the-polling-booths-at-the-primary-school-mathura-news-c-412-1-mt21011-14300-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्राथमिक विद्यालय में आयुक्त ने किया बूथों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्राथमिक विद्यालय में आयुक्त ने किया बूथों का निरीक्षण
आयुक्त नागेंद्र प्रताप ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ से ली जानकारी, दस्तावेजों का क
- फोटो : Samvad
Link Copied
रिफाइनरी। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रांची बांगर में शनिवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए यह विशेष अभियान आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विद्यालय क्षेत्र के सभी छह बूथों के बूथ लेवल अधिकारी इस अभियान में उपस्थित रहे। ग्रामवासियों और कॉलोनीवासियों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित फॉर्म भरवाए गए। अधिकारियों ने अभियान की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आगरा मंडल के आयुक्त एवं रोल प्रेक्षक नागेंद्र प्रताप तथा अपर जिलाधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर सभी बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाएं देखकर संतोष व्यक्त किया। उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों ने विद्यालय के शैक्षिक स्तर और भौतिक परिवेश की सराहना की। विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाए रखने के प्रयासों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुनीता गुप्ता और अन्य शिक्षक, बूथ लेवल अधिकारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।