{"_id":"5fa3a9409dda64985550c7264d514354","slug":"the-burning-car-in-kosikalan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी कार, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/कोसीकलां
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर कोटवन बार्डर के समीप गुरुवार की देर रात में करीब साढे 9 बजे एक कार में आग लग गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा झुलस गया है।
महराना निवासी चंदन (26) गुरुवार शाम को अपनी कार से अपनी ससुराल करमन से गांव लौट रहा था। कार में उसका एक साथी भी बैठा हुआ था। कार के कोटवन बार्डर के समीप पहुंचे ही उसमें आग लग गई, और तेज लपटें निकलने लगीं।
कार में बैठे लोग जब तक कुछ समझ पाते वे आग की चपेट में आ गए। आग ने उन्हें पूरी तरह से घेर लिया। बताया गया है कि कार में सवार चंदन गंभीर रूप से झुलस गया था और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल साथी को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।