फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The brother-in-law who came to meet his ill brother-in-law was made the accused

UP:  मथुरा ने पुलिस गजब कर डाला...बीमार जीजा से मिलने आया था युवक, पुलिसकर्मियों ने उसे ही फंसा दिया

Wed, 27 Aug 2025 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Aug 2025 09:39 AM IST
सार

बीमार जीजा को देखने आया युवक पुलिस की करतूत से मुसीबत में पड़ गया। दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में पुलिस ने उसे आरोपी बना दिया।

विज्ञापन
The brother-in-law who came to meet his ill brother-in-law was made the accused
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव नगला बैसला में भाइयों के विवाद में पुलिस ने एक भाई के साले को आरोपी बना दिया। जबकि वह अपने बीमार जीजा से मिलने आया था।
विज्ञापन


गांव नगला बैसला निवासी जगदीश, सतीश व देवेंद्र सगे भाई हैं। इनके पिता मानसिंह बड़े पुत्र जगदीश के साथ रहते हैं। कुछ दिन पहले भाइयों के मध्य पारिवारिक बंटवारा हुआ था। इसमें घर में लगी समर सतीश के हिस्से में आई थी। पारिवारिक बंटवारे के बाद भाइयों में मतभेद चल रहे थे। सोमवार रात समर को लेकर विवाद हुआ। आरोप है इसमें देवेंद्र ने अपनी भाभी (सतीश की पत्नी) को पीट दिया।
विज्ञापन


उस समय सतीश घर पर नहीं था। जब वह घर आया और मामले की जानकारी हुई तो उसने देवेंद्र को पीट दिया। मामले में सतीश व देवेंद्र दोनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने देवेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार रात ही सतीश व देवेंद्र को हिरासत में ले लिया पर मंगलवार तक उनका चालान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में सतीश, जगदीश, उनके पिता मान सिंह व जगदीश के साले नगला पोलुआ निवासी सरनाम को भी आरोपी बना दिया, जबकि दावा है कि सरनाम का झगड़े से कोई लेना देना नहीं है, वह अपने बीमार जीजा से मिलने आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed