फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a teenager who had come for a walk with her friend was found on the highway

Mathura: दिल्ली से दोस्तों संग घूमने आई थी किशोरी, हाईवे पर मिली लाश...दोस्तों ने बताई मौत की ये वजह

Sat, 26 Oct 2024 01:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 01:32 PM IST
सार

दिल्ली से आगरा और मथुरा घूमने जाने की बात कहकर निकली किशोरी की मौत हो गई। उसकी लाश हाईवे पर मिली। दोस्तों ने बताया कि सड़क हादसे में किशोरी की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
The body of a teenager who had come for a walk with her friend was found on the highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के टाउनशिप में चार दिन पूर्व मां से सहेली के साथ घूमने की बात कहकर दिल्ली के बदरपुर बाॅर्डर से निकली किशोरी का शव रिफाइनरी क्षेत्र में मिला। घटना की सूचना देने वाले दो युवक मौत की वजह सड़क दुर्घटना बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह भी हादसा बताया गया है।
विज्ञापन


दोस्तों के साथ निकली थी घूमने 
दिल्ली के नरहौली थाना क्षेत्र के बदरपुर बाॅर्डर के ताजपुर पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले ललित उर्फ पप्पू की 17 वर्षीय बेटी ऋतु 21 अक्तूबर को दोपहर दो दोस्तों के साथ आगरा घूमने की बात कहकर निकली। 23 अक्तूबर की शाम लगभग चार बजे युवकों ने रिफाइनरी पुलिस को सूचना दी कि हादसे में ऋतु की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ऑटो शोरूम से चोरी: पुराना नौकर निकला चोर, साथी संग मिलकर 14 लाख का माल उड़ाया; पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस कर रही तहरीर मिलने का इंतजार
पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि अहमद और इकबाल नाम के दो युवकों के साथ ऋतु आगरा घूमने गई थी। रिफाइनरी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हादसे के कारण मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed