फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused who beat up the baraat and the bride's family may surrender in court

दलित की बरात में बवाल: बरातियों को दुल्हन के घरवालों की पिटाई, हमलवारों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 27 May 2025 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 11:25 AM IST
सार

मथुरा में दलित दूल्हे की बरात में दबंगों ने जमकर बवाल मचाया। बरातियों से मारपीट की गई। इसके बाद दुल्हन के घरवालों को भी पीट दिया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
The accused who beat up the baraat and the bride's family may surrender in court
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव भूरेका में अनुसूचित जाति की बरात और दुल्हन पक्ष को पीटने वाले नामजदों की गिरफ्तारी में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन हमला आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। हालांकि दो आरोपियों ने पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस दोनों के आत्मसमर्पण से पहले उनकी गिरफ्तारी के लिए दिन-रात एक किए हैं।
विज्ञापन

 

20 मई को गांव में अनुसूचित जाति के बरातियों के साथ गांव के ही रहने वाले दबंगों ने डीजे देर रात तक बजाने को लेकर मारपीट की। पुलिस को सूचना लगी तो वह मौके पर पहुंच गई, लेकिन बिना कार्रवाई के वापस लौट आई। पीड़ितों द्वारा पुलिस को सूचना देने से दबंग इतने नाराज हुए और 21 मई की प्रात: पीड़ित के घर पहुंच गए। यहां दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने पुन: पुलिस को सूचना दी। मामला अनुसूचित जाति से जुड़ा होने के चलते पुलिस तीन नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस के लगातार दबाव के चलते मनीष और अंकुर ने वकील के जरिए कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस को भी इसकी भनक लग गई है।
विज्ञापन

सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि गांव नावली निवासी मनीष और अंकुर के कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास की जानकारी मिली है। दोनों को कोर्ट में सरेंडर करने से पहले गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट पर पुलिस तैनात की है। इसके साथ ही उनके छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed