फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   thakur shri banke bihari

Mathura News: कमर में फेंटा बांध ग़ुलाल उड़ाएंगे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
thakur shri banke bihari
कमर में फेंटा बांध ग़ुलाल उड़ाएंगे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी
विज्ञापन

वृंदावन। वसंतोत्सव के लिए जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज के मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थलों को वसंती स्वरूप में सजाया जा रहा है। विभिन्न मंदिर-देवालय व मठ-आश्रमों की अनूठी आभा से तीर्थ नगरी में वसंती बहार छाने लगी है।
मंदिरों में वसंत पंचमी की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों को सजाया-संवारा जा रहा है। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर को वसंती स्वरूप में आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी पर ठाकुरजी को वसंती रंग की मनोहारी पोशाक व शृंगार धारण कर कमर में फेंटा बांधकर बहुरंगी ग़ुलाल उड़ाएंगे।
विज्ञापन

सेवायत गोस्वामी आराध्य बांके बिहारी को मेवा मिश्रित केसरिया खीर, हलुआ, फल, दूध, मिष्ठान इत्यादि उत्तम पदार्थ भोग में निवेदित करेंगे। वसंतोत्सव के साथ ही ब्रजमंडल में चालीस दिनों तक चलने वाले फाग महोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। इधर, वृंदावन के विभिन्न मंदिर, देवालय और आश्रमों की सजावट का कार्य शुरू हो गया है। नगर के राधा सनेह बिहारी मंदिर को पीले कपड़ों और पीली रोशनी से सजाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed