फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Th. Devotees gathered to visit Bankebihari

Mathura: ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए लगी कतार, भीड़ काबू करने में छूटे पुलिस के पसीने

Mon, 07 Aug 2023 09:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 07 Aug 2023 09:06 AM IST
सार

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के रविवार की सुबह पट खुलने से पहले ही हजारों श्रद्धालु मंदिर के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने नई व्यवस्था लागू करते हुए श्रद्धालुओं को लाइन में लगा दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लाइन लंबी होती चली गई। 
 

विज्ञापन
Th. Devotees gathered to visit Bankebihari
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में लाइन में लगे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए आए दिन व्यवस्था में बदलाव हो रहा है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ता है। रविवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान गलियों से लेकर मंदिर परिसर तक उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ में फंसे श्रद्धालु रेलिंग फांदकर खुद का बचाव करते दिखे।
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने से पहले ही रविवार सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर से प्रवेश द्वार से लेकर बांकेबिहारी बाजार और फहाहारी बाबा की गोशाला तक कतार देखी गई। जैसे ही मंदिर के पट खुलते बेसब्री से दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालु मंदिर में उमड़ पड़े। मंदिर जयकारों से गुंजायमान हो गया। मंदिर को जाने वाली गलियों और मंदिर में जबर्दस्त भीड़ होने के बीच श्रद्धालु भीड़ के बीच से निकलकर रेलिंग फांदकर आगे निकलने का जतन करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महिला श्रद्धालु भीड़ से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वहां तैनात पुलिसकमियों ने उन्हें रोक दिया। श्रद्धालुओ की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मी और मंदिर के सुरक्षा गार्डों का पसीना निकल गया। शाम से लेकर मंदिर के बंद होने तक श्रद्धालुओं के बीच अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए आपाधापी देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed